BREAKING NEWS

logo

नीतीश कुमार को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाए जाने पर बिहार कांग्रेस ने दी तीखी प्रतिक्रिया


सिलीगुड़ी। होली की रात सिलीगुड़ी में प्रधान नगर थाने की पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान जंक्शन के एसएनटी इलाके में हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किये गये। गिरफ्तार युवक की पहचान मुकेश विश्वकर्मा के रूप में हुई है, जो सिक्किम का निवासी बताया है।

पुलिस के अनुसार होली के मौके पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरे शहर में कड़ी निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि एसएनटी इलाके में एक युवक हथियार लेकर घूम रहा है।

सूचना के आधार पर प्रधान नगर थाने की पुलिस टीम ने इलाके में अभियान चलाया और संदेह के आधार पर मुकेश विश्वकर्मा को पकड़कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कमर से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

प्राथमिक पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि आरोपित झारखंड से हथियार मंगाकर उसे एसएनटी इलाके में बेचने की योजना बना रहा था। हालांकि उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Subscribe Now