BREAKING NEWS

logo

दबंगों ने ग्रामीण की पिटाई कर लूटी लाइसेंसी बन्दूक


हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में एक ग्रामीण को मारपीट कर उसकी लाइसेंसी बन्दूक, मोबाइल और हजारों रुपये की नगदी छीन ली। घटना की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को जांच शुरू कर दी है।

राठ कस्बे के दीवानपुरा मोहाल निवासी यादराम सोनी ने राठ कोतवाली में तहरीर देकर चार अज्ञात लोगों पर गंभीर आरोप लगाए है। उसने बताया कि कस्बे के कांशीराम कालोनी के निकट चार अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया और मारपीट कर लाइसेंसी बन्दक, मोबाइल फोन व नगदी लूट ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार ने गुरुवार को बताया कि घटना की तहरीर मिली है जिसकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Subscribe Now