logo

देवरिया के सदर और भटनी स्टेशनों पर मिले दो शव




देवरिया,। देवरिया जनपद में दो रेलवे स्टेशनों सदर और भटनी पर जीआरपी को दो शव मिले। दोनों शवाें की पहचान नहीं की जा सकी है। जीआरपी ने दोनों शव को मर्चुरी भिजवाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को भटनी जंक्शन के रेलवे लाइन पर अज्ञात पुरुष (45) का शव मिला। सूचना पर पहुंची जीआरपी भटनी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए विधिक कार्रवाई आरम्भ की। इसी तरह देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के समीप अज्ञात पुरुष (44) का शव मिलने की सूचना पर जीआरपी देवरिया ने मौके पर पहुंच कर विधिक कार्रवाई की।

Subscribe Now