BREAKING NEWS

logo

पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा निर्माण में भ्रष्टाचार, 21 सरकारी कर्मियों पर मुकदमा


काठमांडू। नेपाल के एंटी करप्शन ब्यूरो ने पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार को लेकर सरकार के पूर्व सचिव सहित 21 सरकारी अधिकारियों के खिलाफ विशेष अदालत में मामला दायर किया है।

ब्यूरो की तरफ से रविवार को बयान जारी कर बताया गया है कि नेपाल सरकार के नागरिक उड्डयन सचिव केदार बहादुर अधिकारी सहित 21 व्यक्तियों और 2 कंपनियों को प्रतिवादी बनाकर मामला दर्ज किया गया है। आरोपितों में नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के तत्कालीन महानिदेशक संजीव गौतम, राजन पोखरेल और प्रदीप अधिकारी शामिल हैं।

ब्यूरो के बयान के मुताबिक इन आरोपितों से 46 करोड़ 15 लाख 84 हजार रुपए क्षतिपूर्ति की मांग करते हुए मामला दायर किया है। ब्यूरो का दावा है कि पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा के निर्माण के दौरान परामर्श सेवा की खरीद में भ्रष्टाचार किया गया।

Subscribe Now