logo

समृद्धि यात्राः नालंदा और पटना में करोड़ों रुपए की योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री


पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज (गुरूवार) समृद्धि यात्रा के क्रम में नालंदा एवं पटना जिलों का दौरा करेंगे, जहां वे कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन तथा समीक्षा करेंगे।

नालंदा जिले में मुख्यमंत्री 494 करोड़ रुपये की लागत से 106 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे, जबकि 316 करोड़ रुपये की लागत से 110 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर जनसंवाद कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

वहीं पटना जिले में मुख्यमंत्री 583 करोड़ रुपये की लागत से 612 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे तथा 473 करोड़ रुपये की लागत से 761 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। यहां भी वे जिलांतर्गत क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा कर आमजन से सीधा संवाद स्थापित करेंगे।

Subscribe Now