BREAKING NEWS

logo

लोहियानगर चौक पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, हल्की नोकझोंक


सुपौल। बिहार में सुपौल शहर के लोहियानगर चौक स्थित अतिक्रमण के विरुद्ध शुक्रवार को प्रशासन ने अभियान चलाया। इस दौरान चौक के आसपास सड़क किनारे लगाए गए फल एवं सब्जी दुकानदारों को हटाकर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

अभियान के दौरान दुकानदारों और प्रशासनिक कर्मियों के बीच हल्की नोकझोंक हुई, हालांकि स्थिति शांतिपूर्ण रही। दुकानदारों ने बताया कि वे लंबे समय से यहां दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। अचानक हटाने से उनकी आजीविका प्रभावित होगी। उन्होंने प्रशासन से वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि उनकी रोजी-रोटी चलती रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि चौक को जाममुक्त रखने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Subscribe Now