BREAKING NEWS

logo

89 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार


कटिहार। कटिहार पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 89 लीटर विदेशी शराब बरामद की है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पहला मामला बलिया बेलौन थाना का है, जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति टेम्पो से फूटानी चौक की ओर अवैध शराब लेकर आ रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने फूटानी चौक के पास वाहन जांच अभियान चलाया और एक टेम्पो को रोककर तलाशी ली। तलाशी में 54.3 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने टेम्पो चालक मो. मुजफ्फर को गिरफ्तार कर लिया है। मो. मुजफ्फर की (25 वर्ष) लसनपुर थाना डगरूआ जिला पूर्णिया का रहने वाला है।

दूसरा मामला अमदाबाद थाना का है, जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति टेम्पो से बेलगछि की ओर अवैध शराब लेकर आ रहा है। पुलिस ने बेलगछि के पास वाहन जांच अभियान चलाया और एक टेम्पो को रोककर तलाशी ली। तलाशी में 34.875 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने टेम्पो चालक सेख अफसारूल और सेख किरानी निता को गिरफ्तार कर लिया है। सेख अफसारूल और सेख किरानी निता मिलकी पोखर कन्ना, थाना मनिहारी, जिला कटिहार के रहने वाले हैं।

पुलिस ने दोनों मामलों में टेम्पो और अवैध शराब को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।

---------------

Subscribe Now