logo

मध्याह्न भोजन में कीड़े मिलने पर हंगामा



बिदुपुर। बिदुपुर प्रखंड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय खजब्बत्ता में बुधवार को मध्याह्न भोजन में कीड़े मिलने से हंगामा हो गया। एनजीओ शक्ति एकता फाउंडेशन द्वारा भेजे गए भोजन में कीड़े देख आक्रोशित छात्रों ने जमकर शोर-शराबा किया।

शिक्षकों ने बच्चों को शांत कराया और एनजीओ को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एनजीओ प्रतिनिधियों ने  बच्चों को वैकल्पिक भोजन के रूप में बिस्कुट बांटे। गौरतलब है कि गर्मी के कारण स्कूल सुबह 06:30 से दोपहर 12:30 बजे तक चल रहे हैं, जिसमें लंच ब्रेक सुबह 09:00 से 09:40 बजे तक होता है।

इस घटना ने एनजीओ और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष भारद्वाज ने बताया कि मामले की गहन जांच करवाई जा रही है। अभिभावकों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Subscribe Now