घटना की सूचना मिलते ही डेरनी थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस पदाधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार चोरों की पहचान के लिए बाजार और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से खंगाल रही है। अज्ञात अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।
इस संबंध में संबंधित थाने में मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने इस घटना के उद्भेदन हेतु आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है। यदि किसी के पास भी इस घटना से संबंधित कोई जानकारी या सुराग हो, तो वे तुरंत अपने निकटतम थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।
सुतिहार बाजार में अज्ञात चोरों ने एसबीआई के एटीएम में की चोरी
सारण। जिला अंतर्गत डेरनी थाना क्षेत्र के सुतिहार बाजार में अज्ञात चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम को काटकर चोरी कर ली।












.jpg)