एसएसबी और पुलिस का यह ज्वाइंट ऑपरेशन गुप्त सूचना पर रविवार शाम को कोचकमा घुसकीपटी के पास हुई। नेपाल से भारत लाते समय कार्रवाई करते हुए एसएसबी और पुलिस ने 140 किलो गांजा के साथ आरोपी तस्कर को पकड़ा। एसएसबी ने कागजी कार्रवाई करते हुए जब्त गांजा और तस्कर को जोगबनी थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। जिसके आधार कर जोगबनी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। बात की जानकारी जोगबनी थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद ने दी।
जोगबनी में एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 140 किलो गांजा बरामद,एक तस्कर गिरफ्तार
अररिया। बिहार में भारत-नेपाल सीमा के जोगबनी थाना पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त छापेमारी में 140 किलो गांजा जब्त किया गया। मामले में पुलिस और एसएसबी ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।












