प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्री यह देखकर हैरान रह गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई यात्री अपने परिवार और बच्चों के साथ यात्रा कर रहे थे। गीत प्रसारित होते ही यात्रियों ने कड़ी आपत्ति जताई और स्टेशन कर्मियों से शिकायत की। शिकायत मिलते ही प्रसारण तत्काल बंद कर दिया गया।
बताया जाता है कि शुरुआत में मामले को शांत कराने का प्रयास किया गया, लेकिन कुछ यात्रियों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया और मामले की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
डीसीआई प्रणव प्रभाकर ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी है, हालांकि वे अवकाश पर हैं। फिलहाल थावे के डीसीआई विशाल कुमार सिंह प्रभार में हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को भेजी जाएगी। प्रारंभिक पूछताछ में टीवी ऑपरेटर ने बताया कि जिस समय गीत प्रसारित हुआ, वह नमाज पढ़ने गया था। उसके अनुसार, टीवी एंड्रॉयड आधारित है और संभव है कि किसी यात्री ने ब्लूटूथ के माध्यम से कनेक्ट कर गाना चला दिया हो।
घटना के बाद स्टेशन परिसर में कंटेंट मॉनिटरिंग और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। यात्रियों ने सार्वजनिक स्थलों पर इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।
सीवान जंक्शन पर टीवी स्क्रीन पर चला कथित अश्लील भोजपुरी गीत, यात्रियों में आक्रोश
सीवान,।बिहार के सीवान जंक्शन पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विज्ञापन प्रसारण के लिए लगाए गए टीवी स्क्रीन पर अचानक भोजपुरी गायक नीलकमल सिंह का कथित अश्लील गीत प्रसारित होने लगा।












