logo

पटएनएच-131 पर अनियंत्रित बोलेरो घर में घुसी, पांच लोग घायलना में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, एक आरोपी घायल


सुपौल। जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परसरमा में मंगलवार देर रात करीब 1 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बताया जाता है कि वन विभाग की एक बोलेरो (BR01 JP 5031) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे लोहे के डिवाइडर को तोड़ते हुए एक घर में घुस गई और पलट गई। यह वाहन वीरपुर की ओर से आ रहा था।

घटना के समय घर के मालिक उपेंद्र यादव अपने परिवार के साथ सो रहे थे। तेज टक्कर की आवाज सुनकर उनकी नींद खुल गई। बाहर निकलने पर देखा कि बोलेरो पलटी हुई है।

वाहन में सवार तीन लोग बाहर निकल चुके थे, जबकि दो लोग अंदर फंसे हुए थे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। घायलों ने खुद को मधेपुरा वन विभाग का फॉरेस्ट रेंजर बताया और प्राथमिक उपचार कराने की बात कही। बताया जा रहा है कि वाहन में कुल पांच लोग सवार थे और सभी इस हादसे में घायल हुए हैं।

हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं घर के पिलर और दीवार को भी काफी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों के अनुसार तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोने के कारण यह दुर्घटना हुई।

राघोपुर वन विभाग के प्रभारी रवि रंजन ने बताया कि जिस वाहन का जिक्र किया जा रहा है, वह डिवीजन फॉरेस्ट के नाम पर पंजीकृत है, लेकिन यह उनके विभाग का वाहन नहीं है। वहीं राघोपुर थाना प्रभारी अमित कुमार राय ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन तब तक सभी घायल वाहन से फरार हो चुके थे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Subscribe Now