कुल 14 पंचायत समिति सदस्यों वाले सदन में 10 सदस्य उपस्थित हुए और सभी ने प्रमुख के खिलाफ मतदान किया, जबकि प्रमुख पक्ष से कोई सदस्य सदन में नहीं पहुंचा। मतदान करने वालों में कांति देवी, राधा कुमारी, सोनी देवी, गोरेलाल चौधरी, अरविंद कुमार, रमेश कुमार, मनोज कुमार, संगीता कुमारी, रंजू देवी एवं प्रभावती देवी शामिल रहे।
बीडीओ अश्विनी कुमार ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी गई है। अब निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नए प्रमुख के चुनाव की तिथि तय की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार, वर्तमान उपप्रमुख गोरेलाल चौधरी के पहल पर यह प्रस्ताव लाया गया था। समिति सदस्यों ने प्रमुख की कार्यशैली पर असंतोष जताते हुए यह कदम उठाया। वहीं, कलावती देवी को नया प्रमुख बनाने को लेकर सदस्यों में सहमति बनती दिख रही है। अब आगामी चुनाव को लेकर क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
मेसकौर प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित, 10 मतों से गई कुर्सी
नवादा। नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड प्रमुख संतोष कुमार के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव शनिवार को पारित हो गया। प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में एडीएम पीजीआरओ सह पर्यवेक्षक शंभूशरण पांडेय की मौजूदगी में विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मतदान कराया गया।







12.jpg)




