BREAKING NEWS

logo

पुलिस वर्दी में आये बदमाशों ने 10 लाख की ज्वेलरी लूटी, मकान मालिक को बनाया बंधक


सीवान। जिले के गुठनी थाने के धनौती चट्टी में मंगलवार की रात लगभग साढ़े बारह बजे पुलिस वर्दी में आये अपराधियों ने मकान मालिक को बंधक बनाकर स्वर्ण आभूषण की दुकान का ताला तोड़कर लगभग 10 लाख के आभूषण की डकैती की।

घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि मैरवा के जतौर निवासी धर्मेंद्र वर्मा का गुठनी थाने के धनौती चट्टी स्थित कृष्ण चौधरी के मकान में आभूषण की दुकान है। मंगलवार की रात लगभग आधा दर्जन अपराधी पुलिस वर्दी में आये एवं धर्मेंद्र वर्मा की आभूषण की दुकान का शटर तोड़ने लगे। चोरी की घटना लूट में उस समय बदल गयी जब आवाज सुनकर मकान मालिक जग गये और घर से बाहर निकले तब उनको अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर बंधक बना लिया। लगभग एक घंटे तक लूटपाट करने के बाद अपराधी आराम से चले गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची एवं जांच में जुट गई। पुलिस द्वारा घटना स्थल को सील कर जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। दुकानदार द्वारा अभी चोरी हुए आभूषण की डिटेल्स पुलिस को नहीं दी गई है। दुकानदार के अनुसार लगभग 10 लाख के आभूषण की अपराधियों द्वारा लूटपाट की गई है।

Subscribe Now