कदवा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार एक पहिए पर बाइक दौड़ाते दिख रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि उसी सड़क से आम वाहन भी गुजर रहे हैं। यानि एक छोटी सी चूक और बड़ा हादसा तय। वीडियो में युवक बेखौफ होकर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। न हेलमेट की परवाह न जान की बस कैमरा ऑन और स्टंट ऑन।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस फोर लेन पर पहले भी लापरवाही के चलते हादसे हो चुके हैं। लेकिन स्टंटबाजों के हौसले कम नहीं हुए। अब सवाल उठता है क्या पुलिस इस वायरल वीडियो के बाद हरकत में आएगी, या फिर सोशल मीडिया की एक और रील किसी की जिंदगी पर भारी पड़ेगी। फिलहाल नवगछिया की फोर लेन पर रफ्तार के साथ खतरा भी दौड़ रहा है और इंतजार है कार्रवाई की।
भागलपुर। जिले के नवगछिया की फोर लेन सड़क इन दिनों रफ्तार नहीं बल्कि रीलबाजी के लिए सुर्खियों में आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने हर किसी को चौंका दिया है। जहां बाइक सवार युवक सड़क को रेस ट्रैक समझ बैठे हैं और जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। यह वीडियो भागलपुर से मधेपुरा के भटगामा को जोड़ने वाली फोर लेन का बताया जा रहा है।













