प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथियों ने विद्यालय की खिड़कियां-दरवाजे तोड़ दिए और स्कूल में रखी कॉपी-किताबें इधर-उधर फेंक दीं। इसके अलावा गांव के कई घरों को भी आंशिक नुकसान पहुँचाई गई है। उत्पात मचाने के बाद हाथियों का झुंड जंगल की ओर लौट गया।
लगातार हाथियों की आवाजाही से ग्रामीण भयभीत हैं। बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व हरदिया पंचायत के सूअरलेटी गांव में हाथी के हमले में एक व्यक्ति समेत दो मवेशियों की मौत हो चुकी है।
घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और उन्हें आबादी क्षेत्र से दूर भगाने के प्रयास में जुटी है।
गढ़दिबौर में हाथियों का तांडव, स्कूल में तोड़फोड़।
नवादा।जिले मे रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली पंचायत अंतर्गत गढ़दिबौर गांव में मंगलवार को जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने नवसृजित प्राथमिक विद्यालय गढ़ दिबौर में घुसकर तोड़फोड़ की और मध्याह्न भोजन के लिए रखे चावल-दाल को बिखेर दिया।












