BREAKING NEWS

logo

तेज रफ्तार डंपर और ऑटाे की टक्कर में, एक की मौत, दो की हालत नाजुक


बक्सर। चौसा-बक्सर मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महादेवा घाट के पास शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रहे ऑटाे में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटाे सवार एक महिला समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटाे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे सभी लोग जख्मी हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी और घायलों को चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। इनमें से तीन की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें ट्रामा सेंटर भेज दिया।

घायलों में चौसा निवासी संजय चौधरी, उनकी मां जिरिया देवी, पवन चौधरी, सलीम राइन, हलीम राइन और बुटु चौधरी शामिल थे। वाराणसी ट्रामा सेंटर ले जाने के दौरान रास्ते में सलीम राइन की मौत हो गई, जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि अचानक मौसम में बदलाव के कारण सड़क पर धुंध छा गई थी, जिससे दृश्यता कम हो गई और हादसा हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Subscribe Now