BREAKING NEWS

logo

राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य के दौरान मार्ग अतिक्रमण हटाने का डीएम ने दिया निर्देश


सहरसा। जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या:327 ई के वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति की समीक्षा की गई एवं उपयुक्त दिशा निर्देश दिए गए।

समीक्षा के क्रम में क्रियान्वयन एजेंसी एनएचएआई द्वारा बिहरा पटोरी मौजा अंतर्गत लगभग 500 मीटर में अतिक्रमण के कारण योजना क्रियान्वयन बाधा की सूचना दी गई।तदनुसार अनुमंडलपदाधिकारी, सदर, अंचलाधिकारी,सतर कटैया को आज ही स्थल भ्रमण करते परिलक्षित बाधा को हटाने का निर्देश दिया गया है।

बैठक में अपर समाहर्ता निशांत,जिला भू अर्जन पदाधिकारी अभिनव भास्कर,अनुमंडल पदाधिकारी,सदर श्रेयांश तिवारी,भूमि सुधार उप समाहर्ता,सदर धीरज कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Subscribe Now