BREAKING NEWS

logo

बक्सर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराया गया


बक्सर। जिला मुख्यालय स्थित सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। मौके पर पहुंचे डीएसपी गौरव पांडेय ने माइक से घोषणा कर पूरे कोर्ट परिसर को तत्काल खाली कराने का निर्देश दिया।

उस समय अदालत परिसर में रोज की तरह वकीलों और मुवक्किलों की काफी भीड़ मौजूद थी। अचानक हुई घोषणा से अफरातफरी का माहौल बन गया। नगर थाना की पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोर्ट परिसर के असुरक्षित होने की सूचना मिली थी। सुरक्षा के मद्देनजर एहतियातन परिसर खाली कराकर सघन जांच-पड़ताल की जा रही है। बम निरोधक दस्ते और पुलिस बल को सतर्क कर दिया गया है।

फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Subscribe Now