BREAKING NEWS

logo

बिहार में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 23 अधिकारियों का तबादला


पटना। बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 23 अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। तबादलों में जिला परिषदों के उप विकास आयुक्त, नगर निगमों के नगर आयुक्त तथा कई अनुमंडल पदाधिकारी शामिल हैं।

अधिसूचना के अनुसार समीर सौरभ, भा.प्र.से. (2019), उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, पटना को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक प्रबंध निदेशक, कम्फेड, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।

दीपक कुमार मिश्रा, भा.प्र.से. (2019), नगर आयुक्त, नालन्दा को स्थानांतरित कर संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय, बिहार, पटना बनाया गया है। उन्हें बिहार विकास मिशन के मिशन निदेशक कार्यालय में अपर निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

अभिषेक पलासिया, भा.प्र.से. (2020) को खगड़िया जिला परिषद् से स्थानांतरित कर गया नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं कुमार निशांत विवेक, भा.प्र.से. (2020) को गोपालगंज से स्थानांतरित कर बिहार शरीफ नगर निगम, नालन्दा का नगर आयुक्त बनाया गया है।

श्रीकांत कुण्डलिक खाण्डेकर, भा.प्र.से. (2020) को नालन्दा जिला परिषद् से स्थानांतरित कर जिला परिषद्, पटना का उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। शुभम कुमार, भा.प्र.से. (2021) को भागलपुर नगर निगम से नालन्दा जिला परिषद् भेजा गया है।

नगर निगम स्तर पर भी कई अहम बदलाव किए गए हैं। शिवाक्षी दीक्षित को बेतिया नगर निगम, लक्ष्मण तिवारी को जिला परिषद् सारण, पार्थ गुप्ता को मुंगेर नगर निगम, आशीष कुमार को मोतिहारी नगर निगम तथा किसलय कुशवाहा को भागलपुर नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। ऋतुराज प्रताप सिंह को मुजफ्फरपुर नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।

इसके अतिरिक्त कई अनुमंडल पदाधिकारियों को जिला परिषदों में उप विकास आयुक्त के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरव कुमार को गोपालगंज और सहरसा, काजले वैभव नितिन को पश्चिम चम्पारण, दिव्या शक्ति को कैमूर तथा श्वेता भारती को खगड़िया जिला परिषद् में पदस्थापित किया गया है।

अनुमंडल स्तर पर भी व्यापक फेरबदल किया गया है। गरिमा लोहिया को बाढ़, अनिरूद्ध पाण्डेय को दानापुर, कृतिका मिश्रा को पटना सदर, आकांक्षा आनंद को मुजफ्फरपुर (पश्चिम) तथा रोहित कर्दम को नौगछिया का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। इन सभी अधिकारियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियां भी प्रदान की गई हैं।

सरकार के इस निर्णय से कई जिलों और नगर निकायों में प्रशासनिक गति और समन्वय में सुधार आने की उम्मीद जताई जा रही है।-

Subscribe Now