BREAKING NEWS

logo

डीएम ने गैयारी में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का लिया फीडबैक


अररिया। जिला में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अनिल कुमार द्वारा अररिया प्रखंड अन्तर्गत गैयारी पंचायत के पश्चिम टोला के मतदाताओं से गणना प्रपत्र के साथ संलग्न किये जाने वाले दस्तावेजों की जानकारी देते हुए उनसे फीडबैक प्राप्त किया गया।



मौके पर डीएम अनिल कुमार ने कहा कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल हों और कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से बाहर न हो। साथ ही कोई भी अपात्र मतदाता इसमें शामिल न हो। मृत या स्थानांतरित एवं अनुपस्थित मतदाताओं का नाम हटाना भी इसका उद्देश्य है। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जुलाई 2025 के आधार पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 25 जून से 26 जुलाई तक घर-घर सर्वेक्षण कर किया जायेगा तथा 01 अगस्त को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया जायेगा।

दावा-आपत्ति दाखिल करने की अवधि 01 अगस्त से 01 सितंबर 2025 तक निर्धारित की गई है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 30 सितंबर 2025 को किया जायेगा।जिलाधिकारी ने कहा कि जो मतदाता समय पर प्रपत्र जमा नहीं करेंगे, उनके नाम प्रारूप सूची में शामिल नहीं किए जायेंगे। अगर कोई मतदाता समय पर गणना प्रपत्र जमा नहीं कर पाता है, तो वह दावा-आपत्ति अवधि के दौरान प्रपत्र-6 एवं घोषणा के साथ नाम जोड़ने के लिए आवेदन कर सकता है।



जिलाधिकारी ने बताया कि 1 जनवरी 2003 के अहर्ता की तारीख तक मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं को फार्म के साथ दस्तावेज देने की जरुरत नहीं है। अंतिम गहन पुनरीक्षित मतदाता सूची दिनांक 01 जनवरी 2003 में शामिल मतदाताओं को केवल अपनी प्रविष्टियों की पुष्टि करनी है और गणना प्रपत्र भरकर जमा करना है।
रांची। अंतरराष्ट्रीय हिन्दी साहित्य भारती झारखंड प्रदेश की अध्यक्ष डॉ अरुण सज्जन की पुत्री आभा भारती को उनकी बहुआयामी रचनात्मक योगदान के लिए राष्ट्रीय कलाकार संघ की ओर से दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। आभा भारती अंग्रेजी और फाइन आर्ट्स में स्नातकोत्तर हैं और बिहार सरकार से पंजीकृत शाकुंतलम कला संस्कृति मंच की संयोजक भी हैं। कोरोना काल के दौरान आभा भारती ने अंतरराष्ट्रीय कला चित्रांकन अभियान और फाइन आर्ट्स समूह के संयोजन में उल्लेखनीय भूमिका निभाई।

उन्होंने देश-विदेश के अनेक कलाकारों को एक मंच पर जोड़ा। आभा भारती की कला प्रदर्शनी अब तक मुजफ्फरपुर, पटना और दिल्ली जैसे प्रमुख शहरों में आयोजित हो चुकी है, जहां उनकी प्रतिभा को व्यापक सराहना मिली है। आभा भारती को राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय अनेक सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में आभा भारती दिल्ली के उत्तम नगर, राजापुरी स्थित अपने मंच भारती एकाडमी के माध्यम से कला प्रेमी छात्र-छात्राओं को नियमित प्रशिक्षण दे रही हैं और नई पीढ़ी में सांस्कृतिक चेतना का संचार कर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि पर साहित्य और कला जगत में हर्ष की लहर है। अंतरराष्ट्रीय हिन्दी साहित्य भारती, झारखंड, रांची जिला हिंदी साहित्य भारती सहित राज्य के कई संस्थानों के पदाधिकारीयों और सदस्यों ने आभा भारती को बधाई दी है।

Subscribe Now