BREAKING NEWS

logo

बिहार के नालंदा जिले में अलग-अलग दुर्घटना में आठ लोगों की मौत


बिहारशरीफ। बिहार के नालंदा जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र में सोमवार को विभन्न दुर्घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई है।

पहली घटना रहुई थाना क्षेत्र के मई-फरीदा गांव में सोमवार की सुबह महिला की लाश फंदे पर मिली। ससुराल पक्ष घटना को खुदकुशी बता रहे हैं। मृतका नीतीश कुमार की 22 वर्षीया पत्नी आरती कुमारी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

दूसरी घटना दीपनगर थाना अंतर्गत सकरौल गांव में सोमवार की दोपहर में हाइवा से कुचलकर एक महिला की मौत हो गई। मृतका उमेश पंडित की 62 वर्षीया पत्नी आशा देवी हैं। इसी तरह राजगीर थाना क्षेत्र के रामहरि पिंड गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। मृतक स्व. दिलीप राजवंशी के 24 वर्षीय पुत्र रामशीष कुमार हैं।

सोहसराय थाना अंतर्गत मामू-भगिना मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर जख्मी हुए युवक की इलाज के दौरान विम्स में मौत हो गई। मृतक कि पहचान स्व. बंगाली साव के 30 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र साव के रूप में की गई हैं।

छबिलापुर थाना क्षेत्र के लोदपुर गांव में सोमवार की सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों की मानें तो पत्नी से विवाद के बाद युवक ने जान दी है। मृतक विद्या भूषण प्रसाद के 32 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार हैं। इसी तरह चंडी थाना क्षेत्र के चंडीडीह गांव में कैलाश लाल के 50 वर्षीय पुत्र अनिल लाल की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिवार के लोग पलंग से गिरकर मौत का अंदेशा जता रहे हैं। परिजनों के संदेह पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।वहीं, कतरीसराय थाना अंतर्गत तरौनी-दरवेशपुरा मार्ग के पुलपर सोमवार को ट्रैक्टर बैक करने में मुंशी पईन में गिर गयाऔर इंजन से दबकर किसान की मौत हो गई। मृतक दरवेशपुरा गांव निवासी 50 वर्षीय सत्येंद्र सिंह हैं। इसी तरह चंडी थाना अंतर्गत खरजमा गांव के पास सोमवार को दो बाइकों की भिड़ंत में एक किशोरी की मौत हो गई। जबकि, तीन सवार जख्मी हो गए। मृतका खरजमा निवासी मुन्ना चौधरी की 15 वर्षीया पुत्री कुमारी सौम्या है। घटना की सूचना मिलते ही चंडी थाना पुलिस घटनास्थल पर जाकर घटनाक्रम की जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Subscribe Now