BREAKING NEWS

logo

रांची लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन


रांची लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन
रांची: लोकसभा से इंडिया गठबंधन की संयुक्त प्रत्याशी  यशस्विनी सहाय कल यानी सोमवार को नामांकन करेंगी ।इस मौके पर  झारखंड के मुख्यमंत्री  चंपाई सोरेन , झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटि के प्रभारी  गुलाम अहमद मीर , झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष  राजेश ठाकुर , पूर्व केंद्रीय मंत्री  सुबोध कांत सहाय उपस्थित रहेंगे | 
इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी  यशस्विनी सहाय जी नामांकन से पूर्व हजारों की संख्या में भव्य जुलूस यात्रा के साथ नामांकन प्रक्रिया में शिरकत करेंगी जिसका विवरण इस प्रकार है - नामांकन के लिए जुलूस मणि टोला काली मंदिर से पूजा अर्चना कर सुबह 7.00 बजे प्रारंभ होगी , 7:30 बजे धुर्वा सेक्टर तीन अपने आवास से प्रस्थान और दुर्गा मंदिर के दर्शन, 7:45 में बिरसा चौक स्तिथ भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा में माल्यार्पण, 8.00 बजे हिनू चौक स्तिथ (हनुमान मंदिर ,शनि मंदिर में दर्शन ), 8:15 में  डोरंडा एजी मोड़, 8:30 में स्वामी विवेकानंद चौक, 8:45 में बाबा साहेब आंबेडकर चौक, 9:00 बजे रिसलदार बाबा के मजार , 9:30 बजे कडरू ब्रिज, 9:40 में कडरू महावीर मंदिर में दर्शन, 10:00 बजे अरगोरा चौक हनुमान मंदिर में दर्शन, 10.20 में हरमू चौक, 10:30 में सहजानंद चौक, 10:40 में कार्तिक उरांव चौक, 10:50 में भारत माता चौक, 11 बजे किशोरगंज चौक, 11:10 में रातु रोड चौराहा , 11:20 में जाकिर हुसैन पार्क ,11:30 में समाहरणालय भवन में नामांकन कर, फिर प्रातः12:00 बापू वाटिका मोराबादी में बापू की प्रतिमा में माल्यार्पण कर रांची लोकसभा के  विभिन्न क्षेत्रों से लगभग हज़ारों लोग की भीड़ को संबोधित करेंगी ।

Subscribe Now