BREAKING NEWS

logo

चुनावी ड्यूटी पर निकली पुलिस बस और ट्रक में हुई भीषण टक्कर -दो जवान की हुई मौत, कई घायल


चुनावी ड्यूटी पर निकली पुलिस बस और ट्रक में हुई भीषण टक्कर

-दो जवान की हुई मौत, कई घायल

गोपालगंज। गोपालगंज से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। जहां चुनाव ड्यूटी तैनात 2 पुलिस जवान की मौत हो गई। जबकि 6 जवान गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। जानकारी अनुसार चुनाव ड्यूट के लिए पुलिस बस सभी जवानों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान पुलिस बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में दो जवानों की मौत हो गई। वहीं 6 गंभीर रुप से घायल हो गए। दरअसल, घटना सिधवलिया इलाके के बरहिमा चौक के पास हुई। मृतकों में बस का ड्राइवर सुरेश उरांव और सिपाही पवन महतो शामिल हैं। इस घटना पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि जिला पुलिस के जवान बस से सुपौल जिले में लोक सभा चुनाव की ड्यूटी में जा रहे थे। इसी दौरान बस और ट्रक की टक्कर हो गई।जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 जवान घायल हुए हैं। जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मालूम हो कि, देश में लोकसभा चुनाव चल रहा है। पहले और दूसरे चरण का चुनाव खत्म हो गया है। वहीं अब तीसरे चरण में बिहार के 5 सीटों पर मतदान होना है। जिनमें सुपौल, मधेपुरा, झंझारपुर, अररिया और खगड़िया शामिल है।

Subscribe Now