logo

धनबाद लोकसभा सीट से किन्नर सुनैना सिंह लड़ेंगी चुनाव


धनबाद लोकसभा सीट से किन्नर सुनैना सिंह लड़ेंगी चुनाव
धनबाद :  लोकसभा चुनाव 2024 में धनबाद लोकसभा सीट से किन्नर सुनैना सिंह चुनाव लड़ेंगी। किन्नरों की जनसंख्या काफी कम होने के बावजूद सुनैना सिंह ने अपने समुदाय की आवाज बनने की ठानी है।  इस बार लोकसभा चुनाव में वो धनबाद से चुनावी मैदान में जोर आजमाइश करेगी। सुनैना सिंह ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी ट्रांस समुदाय के सदस्यों से दिन में किनारा किया जाता रहा है।  अब तक उनके लिए किसी पार्टी ने कुछ नहीं किया।  अपने परिवार के सदस्यों से वर्षों तक उपहास झेलने के बाद भी सुनैना अपने जैसों और मिडिल क्लास फैमिली के सपोर्ट से चुनावी मैदान में कूदने जा रही है। उन्होंने कहा कि किन्नरों का कोई भाई-भतीजा नहीं होता, हम हमेशा दूसरों का भला चाहते हैं। मालुम हो कि भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक, वर्ष 2024 में 48,044 'थर्ड जेंडर' मतदाता रजिस्टर्ड है।  वर्ष 2019 में यह संख्या 39,683 थी।  वर्ष 2019 में हुए चुनाव में मतदाताओं की कुल संख्या 91.2 करोड़ थी. इनमें से 47.34 करोड़ पुरुष, 43.85 करोड़ महिला और 39,075 'थर्ड जेंडर' मतदाता थे।  उम्मीदवारों की कुल संख्या 8,054 थी, जिनमें से 7,322 पुरुष और 726 महिला उम्मीदवार थीं।  जबकि 'थर्ड जेंडर' के छह उम्मीदवार थे।

Subscribe Now