BREAKING NEWS

logo

रामटहल चौधरी की हुई घर वापसी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने पार्टी में कराया शामिल


रामटहल चौधरी की हुई घर वापसी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने पार्टी में कराया शामिल
रांची : पूर्व सांसद रामटहल चौधरी की घर वापसी हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने सोमवार को उनके आवास पर जाकर उन्हें पार्टी में शामिल कराया।  इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य साहू, रांची लोकसभा प्रत्याशी संजय सेठ, पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार मौजूद थे। मालुम हो कि  2019 के लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर रामटहल चौधरी ने भाजपा छोड़ दिया था और निर्दलीय चुनाव लड़ा था। वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले वह कांग्रेस में शामिल हो गये थे।  कांग्रेस ने जब उन्हें टिकट न देकर सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को टिकट दिया तो इससे नाराज होकर उन्होंने महज एक माह के अंदर ही कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिया। और कहा कि मै कांग्रेस का झंडा और झोला ढ़ोने नही आया था । कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने मुझे टिकट देने का भरोसा दिया था जिसके बाद हम कांग्रेस में शामिल हुए थे। अब जब कयास लगाए जा रहे थे कि रामटहल चौधरी निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं तभी उन्होंने भाजपा का दामन थाम कर सभी को चौका दिया।

Subscribe Now