logo

हावड़ा मुंबई मेल रेल हादसा में दो यात्रियों की मौत , 6 यात्री घायल


हावड़ा मुंबई मेल रेल हादसा में दो यात्रियों की मौत , 6 यात्री घायल
रांची: झारखंड में हुए रेल हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई है। वही 6 यात्री  घायल हो गए हैं।  मरने वाले दोनों यात्री हावड़ा मुंबई मेल के बी 4 कोच में यात्रा कर रहे थे। पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त भी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत बचाव कार्य जारी है।
जानकारी के अनुसार  , हादसे में दो यात्री की मौत की पुष्टि हो गई है। यात्री हावड़ा मुंबई मेल के बी 4 कोच में यात्रा कर रहे थे। दोनों मृतक पुरुष हैं. हादसे में 6 यात्री घायल हुए हैं। इनमें पांच यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। चक्रधरपुर रेल डिवीजन के पीआरओ के अनुसार, यात्रियों के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है। चक्रधरपुर स्टेशन पर अतिरिक्त ट्रेन की व्यवस्था की गई है। हादसा बड़ाबम्बो- राजखरसावां रेलवे स्टेशन के बीच पोटो बेड़ा गांव के पास हुई। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार ने हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि की है।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि ट्रेन के शौचालय में दो लोग फंसे थे, जिन्हें बाद में बचाव दल ने बोगी काटकर निकाला है। दोनों लोगों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

Subscribe Now