logo

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने 11वीं लिस्ट की जारी -बिहार के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट


लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने 11वीं लिस्ट की जारी 
-बिहार के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट

नई दिल्ली । कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए 11वीं लिस्ट जारी की। इसमें 4 राज्यों के 17 कैंडिडेट के नाम हैं। अब तक 231 प्रत्याशियों का ऐलान किया जा चुका है। आंध्र प्रदेश की कड़पा लोकसभा सीट से कांग्रेस ने वाईएस शर्मिला रेड्डी को टिकट दिया है।इसके साथ ही ओडिशा और आंध्र प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। आंध्र प्रदेश की लिस्ट में 114 प्रत्याशियों के नाम हैं और ओडिशा की लिस्ट में 49 उम्मीदवारों के शामिल किए हैं।इस सूची में आंध्र प्रदेश, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से मैदान में उतरे उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने कडप्पा सीट से वाई एस शर्मिला रेड्डी को मैदान में उतारा है, जो कि रेड्डी परिवार का गढ़ है और वर्तमान में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी से शर्मिला के चचेरे भाई अविनाश रेड्डी इसका प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। दरअसल आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी की बहन शर्मिला इस साल जनवरी में सबसे पुरानी पार्टी में शामिल हुईं। इसके तुरंत बाद उन्हें पार्टी की आंध्र प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री पल्लम राजू को आंध्र प्रदेश की काकीनाड़ा लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। शर्मिला रेड्डी को आंध्र प्रदेश के कडप्पा से उम्मीदवार बनाया गया है। ओडिशा के कोरापुट से वर्तमान सांसद सप्तगिरि उलाका को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है।पार्टी अब तक कुल 231 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इससे पहले कांग्रेस ने 10 अलग-अलग सूचियों में 214 उम्मीदवार घोषित किए थे। देश में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे। इसके बाद छह और चरणों में 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होगा। मतगणना चार जून को होगी।कांग्रेस की बिहार के लिए ये पहली लिस्ट है। इसमें दो मुस्लिम नेताओं को टिकट मिला है। मोहम्मद जावेद किशनगंज से मौजूदा सांसद हैं। अजीत शर्मा विधायक हैं। वहीं, तारिक अनवर पार्टी के सीनियर नेताओं में से एक हैं और पार्टी का बड़ा मुस्लिम चेहरा हैं।जानकारी के मुताबिक, भागलपुर सीट को लेकर दिल्ली बैठक में काफी मंथन हुआ। कई नेता अजीत शर्मा के पक्ष में थे, लेकिन एक नेता अड़े रहे कि भागलपुर OBC की सीट है और यहां से OBC को ही लड़ाया जाए। काफी मंथन के बाद शर्मा के नाम पर मुहर लगी।

Subscribe Now