BREAKING NEWS

logo

डीजीपी ने की बैठक, कोलकाता की तर्ज पर रांची में लागू होगी ट्रैफिक व्यवस्था


डीजीपी ने की बैठक, कोलकाता की तर्ज पर रांची में लागू होगी ट्रैफिक व्यवस्था


रांची। रांची शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए डीजीपी अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक हुई। इस बैठक के दौरान रांची शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पुलिसकर्मियों की उपलब्धता और आवश्यकता पर जोर दिया गया। साथ ही कोलकाता महानगर की तर्ज पर रांची में ट्रैफिक जिला बनाने के प्रस्ताव पर लिये गये निर्णय की समीक्षा की गयी।

इसके अलावा कुछ अन्य शहरों जहां की यातायात व्यवस्था अनुकरणीय है। वैसे शहर में कोलकता महानगर की तर्ज पर रांची ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया गया। यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए गृह रक्षा वाहिनी से सहयोग के लिए निर्देश दिया गया। इस संबंध में अन्य शहरों में ट्रैफिक व्यवस्था के अध्ययन के लिए अन्य राज्यों में भेजे गये गठित त्रिस्तरीय कमिटी के जरिये जानकारी दी गई। गठित त्रिस्तरीय कमिटी के के जरिये बताया गया कि सभी ट्रैफिक पोस्ट को सुविधायुक्त बनाने जिसमें दो शौचालयों (पुरुष और महिला का अलग-अलग) पानी की व्यवस्था सहित अन्य सुविधाएं देने का प्रस्ताव रखा गया। पोस्ट में लगभग 10 व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था करने और दरवाजा और खिड़की, फॉल्स सीलिंग, इलेक्ट्रिकल फिटिंग जैसे लाइट, पंखा और एग्जॉस्ट फैन पर्याप्त संख्या में प्रस्तावित हैं।

Subscribe Now