BREAKING NEWS

logo

लोहरदगा लोकसभा सीट पर चमरा लिंडा की इंट्री से महागठबंधन को लगा झटका,बीजेपी समीकरण साधने में जुटी


लोहरदगा लोकसभा सीट पर  चमरा लिंडा की इंट्री से महागठबंधन को लगा झटका,बीजेपी समीकरण साधने में जुटी 
रांची: लोहरदगा लोकसभा सीट पर चमरा लिंडा ने इंट्री मार दी है। इससे महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। इधर बीजेपी भी अपना राजनीतिक समीकरण साधने में जुट गई है। क्योंकि अब लोहरदगा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार बन गए है। चमरा लिंडा चुनाव लडेंगे इसकी पुष्टि उनके प्रतिनिधि ने  कर दी है जिसके बाद मुकाबला बेहद रोचक होने की उम्मीद की जा रही है। आपको बता दें कि चमरा लिंडा झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक है। चमरा लिंडा के चुनाव लड़ने को लेकर नामांकन प्रपत्र खरीद लिया गया है। पुष्टि चमरा लिंडा के भंडरा प्रखंड विधायक प्रतिनिधि बिठु उरांव ने की है। बिठु उरांव ने कहा है कि चमरा लिंडा के निर्दलीय चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी है। इसको लेकर सोमवार को देवेंद्र तिर्की, शिवराम कच्छप ने नामांकन प्रपत्र भी खरीद लिया है। और 24 अप्रैल को नामांकन दाखिल किए जाने की बात कही जा रही है।आपको बता दें कि इस बार लोहरदगा सीट पर कांग्रेस और भाजपा मे सीधा मुकाबला होने वाला था लेकिन चमरा लिंडा की  इंट्री  से चुनावी गणित को प्रभावित कर दिया है।  लोकसभा सीट को लेकर भाजपा ने समीर उरांव, कांग्रेस ने सुखदेव भगत और सीपीआई ने महेंद्र उरांव को अपना प्रत्याशी बनाया है।   पिछले लोकसभा चुनाव की भी बात करें तो कई राजनीतिक दलों ने यहां पर अपना प्रत्याशी उतारा था। हालांकि मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही रहा था। हार और जीत का अंतर भी बेहद नजदीकी होता है। वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव परिणाम की बात करे तो भाजपा के सुदर्शन भगत को 371595 मत मिले थे, वही कांग्रेस के सुखदेव भगत  361232, झारखंड पार्टी के देव कुमार धान को 19546, ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के दिनेश उरांव को 9643 और बहुजन समाज पार्टी के श्रवण कुमार पन्ना को  4048 मत प्राप्त हुए।

Subscribe Now