BREAKING NEWS

logo

उनकी कोई औकात नहीं, कुछ करके तो देखें, हम यहां आग लगा देंगे -बाहुबली अशोक महतो ने अनंत सिंह पर बोला हमला


उनकी कोई औकात नहीं, कुछ करके तो देखें, हम यहां आग लगा देंगे
-बाहुबली अशोक महतो ने अनंत सिंह पर बोला हमला
मुंगेर। मुंगेर लोकसभा सीट पर 13 मई को वोटिंग होनी है। पूर्व विधायक अनंत सिंह के बाहर निकलने के बाद क्षेत्र में चहल-पहल भी तेज हो गई है। ऐसे में अब इस मामले पर राजद प्रत्याशी अनिता महतो के पति बाहुबली अशोक महतो ने अनंत सिंह पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने धमकी भरे लहजा में कहा कि हम शेर हैं। पिंजरे में नहीं रह सकते। हम फौलाद हैं। अगर कुछ हुआ तो आग लगा देंगे। कुछ करके तो देखें। मेरे सामने अनंत सिंह की औकात नहीं है। अशोक महतो कभी पैक नहीं हुआ था और न कभी पैक होगा। वह जनता के लिए काम करता रहेगा। वो जनता के सेवक है। आगे अशोक महतो ने कहा कि अनंत सिंह चुनाव को प्रभावित करने के लिए पैरोल पर बाहर आए हैं। उन्होंने कहा कि मैं भी जेल गया था। मुझे भी पैरोल मिला था। फिर भी ढाई महीने तक अंदर रोका गया था। मैं अपराधी था तो मुझे रोका गया, क्या वह अपराधी नहीं है? अशोक महतो ने कहा कि अनंत सिंह वोटरों को डरा धमका रहे हैं। हमारे साथ चलने वाले मुखिया, पंचायत समिति सदस्य को वह फोन कर धमकी दे रहे हैं। वह पैरोल पर जमीन बंटवारे के लिए मापी करवाने नहीं बल्कि वोटरों को वोट बंटवारा के लिए बाहर निकले हैं। बता दें मुंगेर लोकसभा सीट हॉट सीट बन गई है। यहां अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। यहां जदयू प्रत्याशी ललन सिंह और राजद प्रत्याशी अनिता महतो के बीच कड़ी टक्कर है।

Subscribe Now