BREAKING NEWS

logo

खूंटी लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने किया नामांकन, बाबूलाल, कड़िया मुंडा और सुदेश महतो रहे साथ


खूंटी लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने किया नामांकन, बाबूलाल, कड़िया मुंडा और सुदेश महतो रहे साथ
रांची: केंद्रीय मंत्री सह खूंटी से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा के समक्ष भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने नामांकन दाखिल किया। इस  मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो और खूंटी के पूर्व सांसद कड़िया मुंडा मौजूद थे। नामांकन के बाद  बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा को माला पहना कर शुभकामनाएं दी।वहीं भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने नामांकन के बाद खूंटी में रोड शो भी किया।जहां बड़ी संख्या में भाजपा और आजसू के कार्यकर्ता हाथों में झंडा-बैनर लेकर शामिल हुए।

Subscribe Now