BREAKING NEWS

logo

झारखंड के 10 जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार, कल से एक मई तक भीषण गर्मी


झारखंड के 10 जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार, कल से एक मई तक भीषण गर्मी
रांची: झारखंड के  10 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 29 अप्रैल से 1 मई तक  भीषण गर्मी का सामना लोगों को करना  पड़ेगा। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। इस दौरान सीवियर हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में झारखंड में सूरज आग उगलता नजर आ रहा है।  पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान सरायकेला खरसावां में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।  राज्य के कोल्हान और संथाल के 10 जिलों के लिए सीवियर हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 04 जिलों के लिए हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और संथाल परगना के जिले जैसे साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका. देवघर, जामताड़ा. धनबाद में भीषण गर्मी पड़ेगी. बोकारो, रामगढ़, रांची और खूंटी जिले में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सबसे अधिक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस सरायकेला खरसावां में दर्ज किया गया है, जबकि जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस, डाल्टनगंज में 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Subscribe Now