BREAKING NEWS

श्रीलेखा मित्रा मुश्किल में, पीएम की कथित आपत्तिजनक तस्वीर साझा करने पर शिकायत दर्ज

श्रीलेखा मित्रा मुश्किल में, पीएम की कथित आपत्तिजनक तस्वीर साझा करने पर शिकायत दर्ज

मालदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को अशोभनीय और अपमानजनक तरीके से प्रदर्शित करने का आरोप लगा है। इस मामले में अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा के खिलाफ मालदा के चांचल थाने में भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

घटना की कड़ी निंदा करते हुए मंडल अध्यक्ष मृगांक दास ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का इस तरह अपमान करना बेहद निंदनीय है। हम अभिनेत्री की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते है। यदि पुलिस प्रशासन ने जल्द कानूनी कार्रवाई नहीं की, तो हम बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।

भाजपा का आरोप है कि हाल ही में कोलकाता के धर्मतला में नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में आयोजित एक प्रदर्शन में अभिनेत्री ने हिस्सा लिया था। आरोप के अनुसार, उस दौरान वह प्रधानमंत्री की तस्वीर वाले एक विवादित पोस्टर के साथ खड़ी थी, जिसमें मोदी की छवि को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया था। बाद में यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

बुधवार को चांचल थाने में शिकायत दर्ज कराने के दौरान भाजपा के मंडल चार नंबर के महासचिव मनोज सरकार, मंडल अध्यक्ष मृगांक दास और भाजपा नेता अयन राय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Subscribe Now