जयपुर : राज्य सरकार ने राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 की धारा 20 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2025 बैच के 7 प्रशिक्षु अधिकारियों को सहायक कलेक्टर के रूप में नियुक्त किया है।
अधिसूचना के अनुसार विभोर भारद्वाज को जयपुर, उत्कर्ष यादव को कोटा, मनु गर्ग को बीकानेर, मणिमाला एन. को उदयपुर, आलोक सिंह को भरतपुर, अर्णव आनंद गुप्ता को अजमेर तथा उमेश कुमार मीणा को जोधपुर जिले में सहायक कलेक्टर पदस्थ किया गया है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2025 बैच के सात प्रशिक्षु अधिकारी सहायक कलेक्टर पद पर नियुक्त
Jun 4 2026 10:04AM
1 मिनट का रीड
428477
22





