BREAKING NEWS

लोक परीक्षा संशोधन विधेयक पारित, केशव प्रसाद मौर्य ने बताया ऐतिहासिक कदम

लोक परीक्षा संशोधन विधेयक पारित, केशव प्रसाद मौर्य ने बताया ऐतिहासिक कदम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राज्यसभा में ‘लोक परीक्षा संशोधन विधेयक, 2026’ के पारित होने का ऐतिहासिक कदम बताया है। उप मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्यसभा में ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026’ का पारित होना देश के करोड़ों मेहनती एवं प्रतिभाशाली युवाओं के हितों की रक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

उप मुख्यमंत्री के अनुसार यह विधेयक परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष एवं विश्वसनीय बनाने की मजबूत प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह महत्वपूर्ण कदम परीक्षा माफियाओं और अनुचित साधनों पर प्रभावी अंकुश लगाकर योग्य अभ्यर्थियों के परिश्रम को उनका उचित सम्मान दिलाने का कार्य करेगा। एक मजबूत, ईमानदार और जवाबदेह परीक्षा व्यवस्था ही विकसित भारत के निर्माण की मजबूत नींव है, और यह विधेयक उसी संकल्प को नई शक्ति प्रदान करता है।

Subscribe Now