BREAKING NEWS

अवैध खनन-परिवहन पर शिकंजा, पत्थर लदे डंपर के साथ चालक गिरफ्तार

अवैध खनन-परिवहन पर शिकंजा, पत्थर लदे डंपर के साथ चालक गिरफ्तार

जलपाईगुड़ी। वैध दस्तावेज के बिना पत्थर परिवहन करने के आरोप में पुलिस ने एक डंपर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चालक की पहचान सुजीत राय (23) के रूप में हुई है। वह मालबाजार थाना क्षेत्र का निवासी है।सोमवार देर रात बेलाकोबा-बटतला सड़क पर बेलाकोबा फांड़ी की पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, डंपर की पिछली नंबर प्लेट का एक हिस्सा ग्रीस जैसे चिपचिपे पदार्थ से ढका हुआ था। इससे पुलिस को संदेह हुआ और वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान डंपर में पत्थर लदा मिला। 

चालक पत्थर परिवहन से संबंधित आवश्यक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।इसके बाद पुलिस ने डंपर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मंगलवार को गिरफ्तार चालक को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।

Subscribe Now