पटियाला में नीले ड्रम में युवती की लाश मिली, हाथ पर 'नेहा' का टैटू; चेहरे पर चोट के निशान

पटियाला में नीले ड्रम में युवती की लाश मिली, हाथ पर 'नेहा' का टैटू; चेहरे पर चोट के निशान
पंजाब के पटियाला में मंगलवार को नीले रंग के ड्रम में एक युवती की लाश मिली। यह ड्रम रेलवे कॉलोनी में पड़ा हुआ था। हत्यारों ने शव को ड्रम के अंदर ठूंसा और ऊपर लाल रंग का ढक्कन लगा दिया, ताकि किसी को शक न हो। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं

युवती के एक हाथ पर "नेहा" लिखा हुआ है, जबकि दूसरे हाथ पर दिल का टैटू बना है। इस टैटू के अंदर अंग्रेजी के अक्षर 'N' और 'A' गुदे हुए हैं। युवती के चेहरे पर हल्की चोट के निशान भी हैं। शव को कब्जे में लेकर राजिंदरा अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस युवती की पहचान कराने की कोशिश कर रही है।

Subscribe Now