हावड़ा, । जिले के बेलूर थाना क्षेत्र स्थित अंबिका जूट मिल में बुधवार सुबह भयावह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
आग की सूचना फैलते ही आसपास के क्षेत्रों में लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस भी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग को मिल के अन्य हिस्सों में फैलने से रोकने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाए।
प्राथमिक जांच में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। शॉर्ट सर्किट अथवा अन्य किसी कारण से आग लगी, इसकी जांच की जा रही है।





