बीजिंग। विश्व क्लाइम्बिंग फेडरेशन के अनुसार, रविवार को पोलैंड के क्राको में आयोजित वर्ल्ड क्लाइम्बिंग सीरीज में चीन की तंग लीचुआन और चोउ याफेई की जोड़ी ने महिला डबल स्पीड रिले स्पर्धा में 12.89 सेकंड का समय लेकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
तंग लीचुआन और चोउ याफेई ने सेमीफाइनल में 13.02 सेकंड का समय लिया, जबकि फाइनल में 12.89 सेकंड में रेस पूरी कर विश्व रिकॉर्ड बना दिया। इसके साथ ही वे 13 सेकंड से कम समय में रेस पूरी करने वाली दुनिया की पहली महिला जोड़ी भी बन गईं।
पुरुष डबल स्पीड रिले में चीन की लोंग च्येनकुओ और छु शोउहोंग की जोड़ी ने अमेरिका के सैमुअल वॉटसन और जैक हैमर को 11.07 सेकंड के समय के साथ हराकर स्वर्ण पदक जीत
इससे पहले, चीन के चाओ यीछंग ने पुरुषों की चार-लेन व्यक्तिगत स्प्रिंट में रजत पदक जीता था, जबकि चाओ यीछंग और चोउ याफेई की जोड़ी ने मिश्रित स्पीड रिले में कांस्य पदक हासिल किया। इस प्रतियोगिता में चीनी टीम ने कुल 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक अपने नाम किए।





