दुबई, । बांग्लादेश ने विमेंस एशिया कप 2026 में अपने अभियान का शानदार आगाज किया है। इस टीम ने सोमवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंडोनेशिया को 71 रन से रौंदा।
दिलारा 31 गेंदों में 4 चौकों के साथ 27 रन बनाकर आउट हुईं।
इसके बाद शोभना ने कप्तान निगार सुल्ताना के साथ तीसरे विकेट के लिए 26 रन, जबकि शोर्ना अख्तर के साथ चौथे विकेट के लिए 23 रन जुटाकर टीम को शतक के पार पहुंचाया।
17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर टीम ने शोभना का विकेट गंवाया। शोभना ने 42 गेंदों में 1 छक्के और 2 चौकों के साथ 40 रन बनाए। अगली गेंद पर रितू मोनी (0) भी पवेलियन लौट गईं।
इसके बाद शोर्ना अख्तर ने फहिमा खातून के साथ छठे विकेट के लिए 20 रन जोड़े। शोर्ना 18 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 31 रन बनाकर नाबाद रहीं।
विपक्षी खेमे से नी कादेक अरियानी ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि नी लुह देवी ने 2 विकेट निकाले। इनके अलावा, नी माडे पुत्री सुवांदेवी और सोफिया वेलिक ने 1-1 विकेट चटकाया।
इसके जवाब में इंडोनेशिया 17.3 ओवरों में सिर्फ 58 रन पर ढेर हो गई। इस टीम को 19 के स्कोर पर रहमावती पंगेस्तुती (9) के रूप में पहला झटका लगा, जिसके बाद टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।
इंडोनेशिया की तरफ से मारिया कोराजोन ने सर्वाधिक 12 रन बनाए, उनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंचीं।
बांग्लादेश के लिए नाहिदा अख्तर ने 4 ओवरों में 15 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि मारूफा अख्तर ने 6 रन देकर 2 विकेट चटकाए। संजीदा अख्तर और फहिमा खातून ने 1-1 विकेट हासिल किया।





