गया: जिले के बोधगया प्रखंड अंतर्गत मस्तपुरा गांव के एक प्लंबर के बैंक अकाउंट में अचानक 294 करोड़ 80 लाख रुपये का बैलेंस दिखना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। विकास नामक युवक ने जब मोबाइल ऐप से अपना बैंक बैलेंस देखा तो वह आश्चर्य चकित रह गया। इसके जानकारी गांव के अन्य लोग को लगी तो गांव के लोग भी आश्चर्य में पड़ गए। बताया जा रहा है कि बोधगया के मस्तपुरा गांव के विकास कुमार, पिता जीवलाल रविदास पांच वर्षों से जियो पेमेंट्स बैंक का खाता चला रहे हैं। विकास ने बताया कि दो दिन पहले उन्होंने जियो फाइनेंस ऐप के माध्यम से अपने खाते का बैलेंस चेक किया था। उस समय खाते में 2 अरब 94 करोड़ 80 लाख रुपये की राशि प्रदर्शित हो रही थी। वह इसे देख आश्चर्य मे पर गया। उसने कई बार बैंक बैलेंस चेक किया तो भी उतनी ही राशि दिखाई दी। गुरुवार की शाम जब उन्होंने दोबारा अपना बैंक बैलेंस देखा तो उतनी ही राशि दिखाई दी। विकास का कहना है कि उनके खाते से छह से सात लाख रुपये तक का ही लेनदेन हुआ है। फिर इतनी बड़ी राशि कहा से आ गई।
विकास ने इसे बैंक की त्रुटि बताते हुए इसकी जांच करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अब यह जांच से ही स्पष्ट हो सकेगा कि मामला क्या है।





