पुणे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पुणे में शनिवार को होने वाले 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर बयानबाजी का दौर लगातार जारी है। इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा द्वारा पैसे देकर भीड़ जुटाने के आरोपों पर कांग्रेस नेताओं ने पलटवार किया है।
उन्होंने कहा, "100 प्रतिशत पक्का है। यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। यह युवाओं के साथ बातचीत है। भाजपा एक साधारण बातचीत से क्यों डरती है? उन्हें ही इसका मतलब समझना चाहिए।
30,000 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। तो 30,000 का आंकड़ा क्या होगा?"
वहीं कांग्रेस नेता बालासाहेब थोरात ने दावा किया कि कार्यक्रम को लेकर छात्रों में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने कहा, "माहौल ये है कि पंडाल का सवाल नहीं है, ये मैदान का सवाल नहीं है, पूरा पुणे लोगों से भर रहा है।"
कांग्रेस नेता सतीश उर्फ बंटी पाटिल ने कहा, "यह छत्रपति शिवाजी महाराज जी की भूमि है, सावित्रीबाई फुले जी की भूमि है और इसमें महिलाओं के लिए, लड़कियों के लिए एक कार्यक्रम हो रहा है, इसके लिए हमें, महाराष्ट्रवासियों को बहुत खुशी है कि आज पूरे देश में युवा वर्ग की जो आवाज है, वो सिर्फ राहुल गांधी हैं।
ये पिछले अनेक सालों से सिद्ध हुआ है और 'छात्रों की गूंज' के माध्यम से, उनकी समस्या पूरे देश के सामने लाकर उसको सुलझाने की कोशिश करेंगे।"





