उत्तर दिनाजपुर। जिले के इस्लामपुर शहर के रामकृष्णपल्ली इलाके में रहने वाले टिंकू नंदी का फंदे से झूलता हुआ शव उसके कमरे से बरामद होने से हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, टिंकू और सुतापा के विवाह के चार साल हुए थे। शादी के बाद से परिवार में अशांति का मुख्य कारण किसी तीसरे व्यक्ति का आना था।
मृतक के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, सुतापा का किसी अन्य युवक के साथ विवाहेतर संबंध था। जिसके चलते पति-पत्नी के बीच आए दिन अनबन होती रहती थी। सुतापा अपने पति से मोटी रकम की मांग करती थी। गुरुवार रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी बीच, शुक्रवार सुबह टिंकू की मां संध्या नंदी अपने बेटे को आवाज़ लगाई। जब उसने कोई जवाब नहीं दिया तो वह घर गई तो देखा कि उसका बेटा खिड़की से साड़ी के फंदे से लटका हुआ है। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि सुतापा ने टिंकू की हत्या कर फंदे से लटका दिया है।
इस्लामपुर थाना पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। सुतापा बाल नंदी को संदेह के आधार पर हिरासत में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए इस्लामपुर अस्पताल भेज दिया गया है।













