BREAKING NEWS

गुटका खरीदने को लेकर विवाद, आईटीबीपी जवान ने दुकानदार पर चलाई गोली

गुटका खरीदने को लेकर विवाद, आईटीबीपी जवान ने दुकानदार पर चलाई गोली


नोएडा,। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सूरजपुर क्षेत्र के ग्राम खेड़ी भनोता में रहने वाले एक दुकानदार को उनके पड़ोस में रहने वाले आईटीबीपी के जवान ने बीती रात को गुटखा मांगने को लेकर हुए विवाद में गोली मार दिया। गोली उसके पेट में लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी को आज सुबह को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि उदय प्रताप पुत्र हरिश्चंद्र उम्र 42 वर्ष खेड़ी भनौता गांव में दुकान चलाते हैं। उनके पड़ोस में रहने वाले इंडियन तिब्बत पुलिस बल में तैनात सुरेंद्र फौजी पुत्र राम सिंह सोमवार की देर रात को उनसे गुटखा मांगने के लिए आया। गुटका को लेकर दुकानदार और सुरेंद्र में विवाद हो गया। आक्रोशित होकर सुरेंद्र ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से उदय प्रताप के ऊपर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में गोली उनके पेट में लगी है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र फौजी को आज सुबह को गिरफ्तार कर लिया है। इसके पास से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की गई है।

Subscribe Now