भारत-म्यांमार मैत्री का संदेश लेकर गयाजी पहुंचे राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, गया एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

भारत-म्यांमार मैत्री का संदेश लेकर गयाजी पहुंचे राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, गया एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
गयाजी। म्यांमार के राष्ट्रपति महामहिम यू मिन आंग ह्लाइंग शनिवार को भारत-म्यांमार मैत्री और बौद्ध सांस्कृतिक संबंधों का संदेश लेकर गयाजी पहुंचे। गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनके आगमन पर प्रशासनिक एवं सरकारी अधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
राष्ट्रपति के स्वागत के लिए एयरपोर्ट परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था। उनके दौरे को लेकर गयाजी एवं बोधगया में व्यापक तैयारियां की गई हैं। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं तथा राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थलों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।
राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग का यह दौरा भारत और म्यांमार के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं बौद्ध संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बोधगया विश्व बौद्ध समुदाय की आस्था का प्रमुख केंद्र है, इसलिए इस यात्रा को दोनों देशों के बीच आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक सहयोग को नई मजबूती देने वाला कदम माना जा रहा है।
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह का माहौल है। प्रशासन को उम्मीद है कि यह यात्रा भारत-म्यांमार संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Subscribe Now