दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में सीएनजी (CNG) की कीमत में ₹3.89 प्रति किलोग्राम का इजाफा किया गया है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के अनुसार, पश्चिम एशिया संकट के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में आयातित तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं, जिससे लागत में हुई बढ़ोतरी की भरपाई के लिए यह कदम उठाना पड़ा।
दिल्ली में एक बार फिर सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की गई है। सीएनजी अब 3.89 रुपये किलो बढ़ गई है। राजधानी में अब 86 रुपये किलो के रेट पर मिलेगी दिल्ली में सीएनजी फिर महंगी हो गई है। सुबह 6 बजे से सीएनजी की कीमतों में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली और इसके आसपास के शहरों में सीएनजी की कीमत शनिवार से 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ जाएगी। अब राजधानी में सीएनजी बढ़ने से ऑटो ड्राइवर भी परेशान हैं।
सीएनजी महंगी होने पर एक ऑटो-रिक्शा चालक ने कीमतों पर कहा, हम इसके बारे में क्या कह सकते हैं? यह पूरी जनता के लिए समस्या है। सरकार जिस तरह से इस मामले को संभाल रही है, उससे हम खुश नहीं हैं। पहले हम सीएनजी के लिए लगभग 16 रुपये प्रति किलो देते थे, और अब बढ़ोतरी के बाद यह 86.98 रुपये प्रति किलो हो गया है। हम इसके बारे में क्या कर सकते हैं? उसने आगे कहा इससे ऑटो-रिक्शा चालकों और अन्य वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। लेकिन हमारे यात्री वही किराया देते रहते हैं। चाहे वे ऑनलाइन बुकिंग करें या किसी और तरीके से, किराया वही रहता है।
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आईजीएल ने एक बयान में बताया कि सीएनजी के लिए जरूरी गैस का एक बड़ा हिस्सा आयातित तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) से पूरा किया जा रहा है, जिसकी हाजिर या मौजूदा बाजार में कीमतें पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद से बढ़ी हैं। कंपनी ने कहा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलएनजी की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं और लागत पर इसका असर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में गैस की लागत में हुई बढ़ोतरी की आंशिक भरपाई के लिए सीएनजी की कीमत में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि जरूरी हो गई है। आईजीएल ने कहा कि सीएनजी की नयी कीमत शनिवार सुबह छह बजे से लागू होगी।