BREAKING NEWS

PM मोदी की तरह इटली की पहली महिला PM जॉर्जिया मेलोनी ने बनाया ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड

PM मोदी की तरह इटली की पहली महिला PM जॉर्जिया मेलोनी ने बनाया ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड
इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी 4 सितंबर को लगातार 1,413 दिन का कार्यकाल पूरा कर द्वितीय विश्व युद्ध के बाद देश में सबसे लंबे समय तक चलने वाली सरकार का नया रिकॉर्ड बनाने जा रही हैं।


अब जॉर्जिया मेलोनी इटली में पीएम के तौर पर रिकार्ड बनाने जा रही हैं। मेलोनी की दक्षिणपंथी सरकार 4 सितंबर को इटली के दूसरे विश्व युद्ध के बाद इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाली सरकार बन जाएगी। यह एक बड़ी उपलब्धि है और खुद जॉर्जिया मेलोनी के लिए एक गुड न्यूज भी है। अगले साल होने वाले चुनाव से पहले मेलोनी के सामने कई बड़ी चुनौतियां हैं और ऐसे में यह उपलब्धि उनकी इमेज को बुस्ट देने का काम करेगी। बता दें पीएम नरेंद्र मोदी ने भी लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड बनाया है।


इटली को कभी राजनीतिक अस्थिरता के लिए जाना जाता था। ऐसे देश की पहली महिला पीएम जॉर्जिया मेलोनी 4 सितंबर को एक ही सरकार को लगातार 1,413 दिन चला चुकी होंगी। यह पूर्व पीएम सिल्वियो बर्लुस्कोनी से एक दिन ज्यादा होगा। रिपोर्ट के मुताबिक बर्लुस्कोनी ने अपने चार कार्यकालों में से एक के दौरान 1,412 दिन तक सरकार चलाई थी।मेलोनी की दक्षिणपंथी पार्टी ब्रदर्स ऑफ इटली के प्रमुख नेता मार्को ओस्नाटो ने कहा कि यह उपलब्धि निश्चित रूप से गर्व की बात है। विश्लेषकों का कहना है कि यह रिकॉर्ड पीएम मेलोनी की इमेज को मजबूत कर सकता है। 


इटली में पिछले 80 साल में करीब 70 सरकारें बन चुकी हैं। अब देश 2027 में होने वाले राष्ट्रीय चुनाव की तैयारी कर रहा है। मेलोनी की पार्टी लगातार जनमत सर्वे में सबसे आगे चल रही है। ऐसा हो सकता है कि मेलोनी 2022 की अपनी चुनावी जीत को फिर दोहरा सकती हैं। मतदान से जुड़े एक संस्थान के मुताबिक हाल की घटनाओं ने मेलोनी के दोबारा चुनाव जीतने का रास्ता मुश्किल कर दिया है। इस साल न्याय व्यवस्था में सुधार से जुड़े जनमत संग्रह में हार से मेलोनी को झटका लगा था। इस नतीजे से पता चला कि मौजूदा सरकार चला रहे गठबंधन के अलावा भी देश में बहुमत हासिल करने वाला कोई दूसरा राजनीतिक विकल्प हो सकता है।

Subscribe Now