शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस में जल्द ही 1226 कांस्टेबल की भर्ती होगी। बेरोजगार युवाओं को इस भर्ती की घोषणा का इंतजार है। प्रदेश में एक साल के भीतर दोबारा पुलिस कांस्टेबल की भर्ती होगी। पुलिस विभाग ने राज्य सरकार को इस आशय का प्रस्ताव भेजा है।
गृह विभाग ने इस मामले को वित्त विभाग के समक्ष रखा है। वित्त विभाग ने प्रस्ताव पर पुलिस महानिदेशक से सभी जिलों में कांस्टेबलों के क्रियाशील व रिक्त पदों का विवरण मांगा गया है। गृह विभाग ने पुलिस महानिदेशक को पत्र जारी किया है। इसके मुताबिक 1226 कांस्टेबलों में 877 पुरुष, 292 महिला कांस्टेबल और 57 चालकों को भर्ती किया जाना है।
पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सरकार से हरी झंडी मिलने पर इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाऐगी। उल्लेखनीय है कि पिछले साल भी प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के 1334 पदों की भर्ती हुई थी। इस पर बवाल भी मचा था। दरअसल 27 मार्च, 2022 को लिखित परीक्षा हुई थी।बाद में खुलासा हुआ कि परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र लीक हो गया था। इस पर तत्कालीन भाजपा सरकार ने परीक्षा को रद्द कर दिया था। इसके बाद जुलाई 2022 में लिखित परीक्षा हुई। चयनित कांस्टेबलों को सितंबर में नियुक्ति पत्र दिए गए।
Leave Your Comment