logo

मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था की समीक्षा, बोले- देवभूमि को सुरक्षित वातावरण देना हमारी प्राथमिकता





देहरादून,। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पंतनगर एयरपोर्ट पर ऊधम सिंह नगर जनपद की कानून व्यवस्था की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता देवभूमि में सुरक्षित वातावरण देना है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों और जिलाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली जनता की सुविधा और सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना और देवभूमि के नागरिकों को सुरक्षित वातावरण देना हमारी प्राथमिकता है।

Subscribe Now